National

सुषमा का ऐतराज़ दरकिनार श्रीरामुलू को BJP ने दिया टिकट

sushma_

नई दिल्ली/बेंगलूर।एजेंसी  बीएसआर कांग्रेस के मुखिया श्रीरामुलू को भाजपा में शामिल करने पर खुलकर विरोध जताने वालीं सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को ट्वीट कर फिर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मेरे तीखे विरोध के बावजूद श्रीरामुलू को भाजपा में शामिल कर लिया गया है।’

सुषमा के विरोध को नजरअंदाज करने वाली भाजपा ने बीएसआर कांग्रेस का पार्टी में विलय तो नहीं कराया, लेकिन उसके मुखिया बी.श्रीरामुलू को अपनाने का फैसला कर लिया। अब वह भाजपा के टिकट पर बेल्लारी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, एक अहम घटनाक्रम में द्रमुक सुप्रीमो एम करुणानिधि के असंतुष्ट पुत्र एमके अलागिरी ने भाजपा की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अलागिरी ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ से भेंट कर लोकसभा चुनाव में समर्थन देने का प्रस्ताव किया।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष प्रहलाद जोशी ने को पत्रकारों से बातचीत में कहा, श्रीरामुलू का घर वापसी पर तहेदिल से स्वागत है। वहीं, श्रीरामुलू ने वरिष्ठ नेताओं की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा, उन्हीं की वजह से मेरी भाजपा में वापसी हो सकी है। उन्होंने कहा, आत्मसम्मान को ठेस लगने पर बीएसआर कांग्रेस का गठन किया किया था लेकिन देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है, जो इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है।

मोदी को पीएम बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि देश को कठिनाई के दौर से निकालने के लिए हमें निजी हितों को दरकिनार कर देशहित में मिलकर काम करना है। ज्ञात हो, भाजपा को छोड़ कर नवंबर 2011 में बीएसआर कांग्रेस का गठन करने वाले श्रीरामुलू को कर्नाटक के खनन माफिया जनार्दन रेड्डी का करीबी माना जाता है, जो अवैध खनन मामले में इन दिनों आंध्र प्रदेश की जेल में बंद हैं।

Related posts

गौतमबुद्ध नगर , 24 से 26 नवंबर(निकाय चुनाव के दिन तक ) तक शराब की दुकानें रहेंगी बंद-डीएम

firstopinion

AAP ने खारिज की प्रशांत भूषण की राय

firstopinion

ASIA कप में भारत की करारी हार

firstopinion