Sports

सचिन नहीं करेंगे कोंग्रेस का चुनाव प्रचार

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने कांग्रेस के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित करने संबंधी मीडिया में आ रही खबरों को खारिज कर दिया है।एक निजी टीवी चैनलों के मुताबिक सचिन तेंडुलकर ने साफ किया है कि वह कांग्रेस या किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने वाले। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया था कि सचिन तेंडुलकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने को राजी हो गए हैं।

हिंदी समाचार टीवी चैनल ने हरियाणा क्रिकेट असोसिएशन के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सचिन ने कांग्रेस के लिए प्रचार करने से इनकार कर दिया है। चैनल के मुताबिक सचिन ने कहा है, ‘मेरी किसी भी राजनीतिक पार्टी को जॉइन करने या उसके लिए चुनाव प्रचार करने की कोई योजना नहीं है। मेरा पूरा ध्यान मेरे अंतिम दो टेस्ट मैचों पर लगा है, जिसकी मैं यहां तैयारी कर रहा हूं।’ हालांकि यह बयान कैमरे के सामने नहीं दिया गया। तेंडुलकर हरियाणा में अपने अंतिम घरेलू मैच की तैयारियों में जुटे हैं।

Related posts

22 वर्षीय इंग्लिश क्रिकेटर का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत

firstopinion

हैदराबाद-पंजाब मैच में बने ये दिलचस्प रिकॉर्ड और आंकड़े

firstopinion

5 साल बाद हुआ कुछ ऐसा, बैंगलोर ने किया कमाल

firstopinion

Leave a Comment