National

विमान में सुनंदा और थरूर में हुआ था झगड़ा

_Sunanda_Pushkar
दिल्ली हलचल, संवाददाता

सुनंदा पुष्कर की मौत कैसे हुई यह एक रहस्य बना हुआ है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस संबंध में एक नया खुलासा किया है. अखबार के मुताबिक 15 जनवरी को तिरुअनंतपुरम से दिल्ली आते वक्त विमान में शशि और सुनंदा के बीच झड़प हुई थी.
उनकी बीच झगड़ा का कारण पाकिस्तानी पत्रकार थी. फ्लाइट से उतरने के बाद सुनंदा रोती हुयी एयरपोर्ट से बाहर निकली. अखबार के मुताबिक इस झगड़े को विमान में सवार दूसरे यात्रियों ने भी देखा था. यहां तक केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी जो कि मुंबई से इस विमान में सवार हुए थे उन्होंने भी थरूर दंपति का झगड़ा देखा था. अखबार के मुताबिक सुनंदा की मौत से 72 घंटे यानी तीन दिन पहले तक दोनों के बीच पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को लेकर विवाद चलता रहा.

Sunanda 1

गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर का शव सरोजनी नगर थना अंतर्गत द लीला होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में रुम नंबर 345 में मिला था। उसी दिन आल इंडिया कांग्रेस कमिटि की बैठक तालकटोरा स्टेडियम में हुई थी, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री व्यस्त थे। देर शाम जब वह लौटे तो सुनंदा पुष्कर की मौत की जानकारी मीडिया में आई। अगले दिन एम्स अस्पताल के तीन डाक्टारों की पैनल ने सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम किया। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को सुरक्षित रखा गया। कल लोधी कालोनी स्थित पहले पति के 21 वर्षीय बेटे शिव मेनन ने अंतिम संस्कार किया था। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। लेकिन माना जा रहा है कि सुंनदा की मौत के बाद शशी थरुर की मुसकिलें दिनों दिन बढती जा ही है।

 

Related posts

एबीवीपी मऊ इकाई मे बदलाव,पंकज पांडे बने नगर अध्यक्ष, कृष्णा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी।

First Opinion News

छठे चरण का मतदान जारी युवाओं में खासा उत्साह

firstopinion

सीएम रेखा गुप्ता को जान से मरने की धमकी देने वाला अज्ञात कॉलर गिरफ्तार

First Opinion News