Politics

विधानसभा उप चुनाव के लिए सपा के प्रत्याशी घोषित

akhilesh-yadav-to-be-up-cm

लखनऊ,एजेंसी।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी [सपा] ने राज्य में होने वाले उप चुनाव के लिए शनिवार को अपने तीन और प्रत्याशियों के नाम नाम घोषित कर दिए। पहले ये तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थीं।

इलाहाबाद के सिराथू से सपा ने पूर्व विधायक वाचस्पति पासी को टिकट दिया है। यहां से भाजपा के केशव मौर्य विधायक थे। महोबा के चरखारी से कप्तान सिंह राजपूत मैदान में उतरेंगे। यहां से उमा भारती विधायक थीं। वाराणसी के रोहनियां से महेंद्र सिंह पटेल सपा प्रत्याशी होंगे। यह सीट अपना दल की अनुप्रिया पटेल के मीरजापुर से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है।

गौरतलब है कि 12 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में पार्टी ने अब तक 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है जिसमें से सात उम्मीदवारों के नाम पहले ही तय हो चके हैं।

Related posts

सचिन तेंडुलकर को भारत रत्‍न के लिए बधाई: मोदी

firstopinion

अगर सत्ता में आये तो देश का नाम बदल देंगे: NDMK

firstopinion

छोटे दलों पर BJP-कांग्रेस की नज़र

firstopinion