Politics

मोदी के कैबिनेट में शामि‍ल हुए डॉ महेश शर्मा।

लखनऊ. यूपी मोदी के लिए कितना ख़ास है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि‍ काशी से सांसद बनने के बाद जहां मोदी पीएम बने, वहीं यहां के आठ लोगों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी थी। अब एक बार फिर मोदी ने यूपी को तवज्जो देते हुए यहां से चार लोगों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। इसमें मुख्तार अब्बास नकवी, महेश शर्मा, रामशंकर कठेरिया और साध्वी निरंजन ज्योति शामिल हैं। वहीं, यदि‍ मनोहर पर्रि‍कर यूपी कोटे से राज्यसभा जाते हैं तो यह संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।
बताते चलें कि‍ केंद्र में बहुमत से जो मोदी की सरकार बनी है उनमें 71 लोकसभा सीटें उन्‍होंने यूपी से जीती हैं। इस बात को वाराणसी दौरे पर आए मोदी ने खुद स्वीकार भी कि‍या था। ऐसे में केंद्र की सियासत में लगातार यूपी का दबदबा बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि मोदी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी को फिर से तरजीह दी है।

महेश शर्मा

महेश शर्मा नोएडा के करोड़पति व्यक्तियों में शामिल हैं। वर्ष 2007 में भी वह चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। 2012 में वह गौतमबुद्धनगर से भाजपा विधायक चुने गए थे। बाद में लोकसभा चुनाव में उनकी साफ़-सुथरी छवि को देखते हुए उन्हें लोकसभा का टिकट दे दिया गया, जहां उन्होंने रिकॉर्ड मतों से भाजपा का झंडा फहराया। महेश शर्मा को पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय दिया गया है। महेश शर्मा ग्रुप ऑफ़ कैलाश हॉस्पिटल्स के एमडी हैं।
महेश शर्मा को मोदी ने अपनी कैबिनेट में इसलिए जगह दी हैं कि उनकी छवि साफ़-सुथरी है। साथ ही वह करोड़पति होते हुए भी जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और यही बातें उनके फेवर में गई हैं।

Related posts

राम विलास पासवान ने की आडवाणी से मुलाकात

firstopinion

व्यापमं घोटाला तो महज शुरुआत है: दिग्विजय

firstopinion

18 साल में कत्ल करके घर से भागे थे मोदी:बेनी

firstopinion