National

मोदी की टी-स्टॉल को जवाब में राहुल का गूगल हैंगआउट

M_Id_424039_Rahul_Gandhi

नई दिल्ली हलचल ,
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गूगल हैंगआउट के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। राहुल के इस कदम को मोदी टी-स्टॉल का जवाब देने का एक जरिया माना जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राहुल पार्टी के ब्लॉक, जिला स्तर के नेताओं से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के नेता से सवाल-जवाब करेंगे।

राहुल के इस कदम के पीछे प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा सीधे तौर से जुड़े हुए हैं। हालांकि इसकी मंशा खुद राहुल गांधी ने ही जताई थी। शनिवार को संवाद की पहली कड़ी में पहला घंटा राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ताओं तक ही सीमित रहेगा।

इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने व्यापक दिशा निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत कांग्रेस के जिला और प्रदेश अध्यक्षों को बड़ी स्क्रीन, 200 लोगों के एक साथ बैठने की जगह वाले स्थान का चयन और कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए दोपहर के भोजन का इंतजाम करने का जिम्मा सौंपा गया है।

परिवर्तन के दौर से गुजर रही और हाईटेक हो रही कांग्रेस पार्टी का संवाद का यह कार्यक्रम पार्टी का यह आंतरिक संवाद वेबसाइट खिड़की डॉटकॉम पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा भविष्य में इसे यू टूयूब पर भी देखा जा सकेगा।

Related posts

गलत आकड़ें न दिखाए सरकारी बैंकः रघुराम राजन

firstopinion

मोदी-शरीफ की मुलाकात की हो रही है,सराहना

firstopinion

बरेली में ‘झुमका’ नहीं ‘सबका’ गिरना तय: मोदी

firstopinion