Crime

बाइक से उठा कर ले गए, तीन लड़कों ने किया गैंग रेप

gang-rapeनई दिल्ली।। बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक 28 साल की महिला को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लड़कों ने निहाल विहार इलाके की एक महिला को अमन विहार में अगवा कर लिया। महिला बाजार से लौट रही थी। उसे बाइक पर जबरन उठाकर किसी सूनसान जगह पर ले गए। वहां महिला को जबरन कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। महिला के अचेत होने के बाद तीनों लड़कों ने उसके साथ रातभर गैंग रेप किया।

बदहवास हालत में महिला घर लौटी। उसने अपने पति को आपबीती सुनाई। फिर अपने पति के साथ थाने जाकर शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में महिला की मेडिकल जांच करवाई। जांच में रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके नाम धर्मपाल (35 साल), कन्नू (21 साल) और सूरज (21 साल) हैं। धर्मपाल प्रेम नगर का निवासी है, जबिक सूरज और कन्नू अमन विहार के रहने वाले हैं।

शिकायत के मुताबिक, महिला अमन विहार इलाके में बाजार से घरेलू सामान खरीदने के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त देर हो गई। रात करीब 8 बजे बाजार से कुछ दूरी पर दो बाइक सवार लड़कों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाइक से ही लड़के उसे एक सूनसान जगह पर ले गए। वहां पहले से ही उन लड़कों का एक साथी मौजूद था। सभी ने मिलकर उसे जबरन कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद तीनों लड़कों ने उसके साथ रातभर रेप किया। तड़के लगभग 4 बजे उसे छोड़ दिया गया। होश आने पर वह घर लौटी।

Related posts

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान

firstopinion

डीएसपी हत्या कांड: राजा भैया की क्लीन चिट खारिज़

firstopinion

बिजनौर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

firstopinion

Leave a Comment