Politics

बजट भाषण के दौरान चुस्‍त नजर आए राहुल

6541_7941_untitled-5111
नई दिल्‍ली. एक वीडियो फुटेज में सदन की कार्यवाही के दौरान सोते लग रहे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बजट पेश किए जाते वक्‍त संसद में बेहद चुस्‍त और चौकन्‍ने नजर आए। बता दें कि महंगाई के मुद्दे पर बहस के दौरान राहुल के झपकी लेने से जुड़ी तस्‍वीरें और वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इस वीडियो में राहुल की आंखें बंद नजर आ रही थीं और उनकी गर्दन एक तरफ झुकी हुई थी। सोशल मीडिया पर अालोचकों ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कई ने उनका मजाक उड़ाते हुए जोक्‍स भी शेयर किए।
इसके बाद कांग्रेस को राहुल के बचाव में आना पड़ा था।

कांग्रेस ने कहा कि राहुल सो नहीं रहे थे। कांग्रेस प्रवक्‍ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मुद्दे को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। सिंघवी ने आरोप लगाया कि बीते कुछ हफ्तों में बीजेपी ने बदला लेने वाली राजनीति की है। वहीं, बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल की पार्टी बीते दस साल से महंगाई के मुद्दे पर जो कर रही है, वही राहुल भी अपने व्‍यवहार से जाहिर कर रहे हैं।

Related posts

केजरीवाल के सचिव राजेंद्र कुमार पर शिकंजा

firstopinion

कश्मीर पर गिलानी के दावे को BJP ने बताया झूठ

firstopinion

18 साल में कत्ल करके घर से भागे थे मोदी:बेनी

firstopinion