National

फेसबुक का तिमाही लाभ तीन गुना हुआ

facebook-76531_640

न्‍यूयॉर्क,एजेंसी

फेसबुक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना हो गया, जो वाल स्ट्रीट के उम्मीद से बेहतर है. कंपनी की विज्ञापन आय में 82 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई. यह लगातार चौथी तिमाही रही जब कंपनी ने बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया.

दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग साइट ने कहा कि उसका लाभ 64.2 करोड़ डॉलर या 25 सेंट प्रति शेयर रहा जो बीते साल की जनवरी-मार्च तिमाही के 21.9 करोड़ डॉलर या 9 सेंट प्रति शेयर के मुकाबले तिगुने से अधिक है.

समीक्षाधीन तिमाही में फेसबुक की आय 71 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब डॉलर पहुंच गई जो बीते साल की इसी अवधि में 1.46 अरब डालर थी.

Related posts

गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव, कल से शुरू होगा नामांकन

firstopinion

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

First Opinion News

सीएम योगी को बनाया जाए देश का प्रधानमंत्री,आर. के.भारद्वाज

First Opinion News