फ़िल्म बाजीराव मस्तानी को साल की सबसे बेहतरीन फ़िल्म का फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड दिया गया है.
शुक्रवार रात को 61वें फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड की घोषणा की गई.
इसमें फ़िल्म बाजीराव मस्तानी और पीकू की धूम रही.
रणबीर सिंह को फ़िल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और संजय लीला भंसाली को इसी फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया.
प्रियंका चोपड़ा को भी इसी फ़िल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.
बाजीराव मस्तानी में मस्तानी का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है.
हालांकि उन्हें ये अवॉर्ड फ़िल्म पीकू में पीकू का किरदार निभाने के लिए दिया गया.
क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी फ़िल्म पीकू को ही दिया गया है.
वहीं पीकू के लिए ही अमिताभ बच्चन को क्रीटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया.
क्रिटिक्स च्वॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कंगना रनौत को मिला.
फ़िल्म मसान के लिए नीरज घायवन को साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया है.
इस मौक़े पर बीते ज़माने की जानी मानी अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया.