Politics

पूर्व BJP नेता जसवंत सिंह की हालत नाजुक

911_b

नई दिल्ली : भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। सिंह को अपने घर में गिरने के बाद सिर में चोट लग गयी थी जिसके बाद यहां के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने उनकी हालत को लेकर शनिवार को ताजा जानकारी देते हुए कहा कि सिंह न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की एक टीम की लगातार निगरानी में हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री अब भी कोमा में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। 76 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री को गुरूवार रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व में विदेश, रक्षा और वित्त मंत्री रह चुके सिंह के भाजपा का टिकट ना दिए जाने पर राजस्थान के बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

Related posts

आरोप साबित करें या माफी मांगे नकवी: साबिर

firstopinion

जनता परिवार विलय मसौदे को 6 दलों की मंजूरी!

firstopinion

पप्पू यादव को राजद से छह साल के लिए निकाला

firstopinion