National

पाकिस्तान बाज आये वर्ना मिलेगा करारा जवाब :आर्मी चीफ

Lt Gen Dalbir Singh set to be next Army Chief

 
एजेंसियां |

नई दिल्ली। भारतीय थल सेना के नए सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कार्यभार संभालने के बाद आज पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में फिर कभी सिर कलम करने जैसी कोई घटना होती है तो भारत इसपर तुरंत कार्रवाई करेगा।

जनरल दलबीर सिंह सुहाग को आज चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर सलामी गारद दिया गया। जिसके बाद सुहाग ने संवाददाताओं से कहा कि मैं आपसे कह सकता हूं कि भविष्य में सिर कलम जैसी गतिविधियों पर हमारी प्रतिक्रिया और यथोचित होगी। यह प्रतिक्रिया तीव्र और तत्काल होगी। ऐसी घटना का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

नए आर्मी चीफ दलवीर सिंह सुहाग ने पिछले साल पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा 8 जनवरी को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिक लांस नायक हेमराज के सिर कलम किए जाने के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर ये बातें कहीं।

गौरतलब है कि पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कल कहा था कि भारत ने सिर कलम किए जाने की घटना पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था।

Related posts

AAP के खिलाफ याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब तलब

firstopinion

‘एक विलेन’फिल्म एक नयी कहानी

firstopinion

तीन हज़ार का पास बनवाओ और साल भर करो यात्रा नहीं देना होगा कोई टोल टेक्स,15 अगस्त से लागू होगा नियम

First Opinion News