Crime

पटना ब्लॉस्ट मामला ,NIA ने किया 4 को गिरफ्तार

index
नई दिल्ली, एजेंसी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले वर्ष बिहार के बोधगया के मंदिर और पटना में मनोनीत प्रधानमंत्नी नरेन्द्र मोदी की रैली में हुए बम विस्फोटों के सिलसिले में इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों को रांची से गिरफ्तार किया है।

एनआईए के महानिदेशक शरद कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि इन लोगों को रांची के निकट तीन स्थानों पर छापे मारकर गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य बताया जा रहा है। कुमार के अनुसार कि पिछले वर्ष में जुलाई में बोधगया में विस्फोटों में शामिल इन लोगों पर 27 अक्टूबर को पटना में हुई मोदी की रैली में भी बम रखने का पूरा-पूरा संदेह है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा और हिरासत मांगी जाएगी। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि क्या इनका निशाना मोदी थे।

Related posts

 सेना भर्ती के दौरान हंगामा और आगजनी

firstopinion

अलगाववादियों ने बुलाया कश्मीर बंद, फायरिंग में एक की मौत

firstopinion

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान

firstopinion