Crime

पटना ब्लास्ट के तार IM से जुड़े, विस्फोटकों के साथ दो अरेस्ट

रांची।। पटना में रविवार को बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले और बाद में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने रांची से विस्फोटकों के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से डेटोनेटर, प्रेशर कुकर बम, जेहादी साहित्य और सीडी बरामद किए गए हैं।

सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में रांची से पकड़े गए दोनों संदिग्धों के इंडियन मुजाहिदीन आतंकी होने का शक जताया जा रहा है। आईजी (स्पेशल ब्रांच) राजेश चंद्रा के अनुसार धमाकों के तार रांची से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि धमाकों की साजिश रांची में रची गई और इस सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इंडियन मुजाहीदीन (आईएम) के आतंकी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू का कनेक्शन सीरियल ब्लास्ट में सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि तहसीन ने ही पटना में बम प्लांट करवाए थे। इसका नाम बोधगया ब्लास्ट में भी साजिशकर्ता के तौर पर आया था।
सूत्रों की मने तो उसे बनारस के आसपास देखा गया था और इसके बाद वह बनारस लांघकर बिहार पहुंच गया। यूपी एटीएस तहसीन की फोटो तलाशती रही और वह पटना पहुंच गया। रविवार को एटीएस से एनआईए ने भी तहसीन के बारे में जानकारी मांगी है। तहसीन अख्तर के बारे में पता चला है कि वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।

Related posts

कोलगेट मामले में ,CBI ने की टीकेए नायर से पूछताछ

firstopinion

फ़र्ज़ी पासपोर्ट मामले में अबु सलेम को सात साल की सज़ा

firstopinion

JNU में पीएचडी की छात्रा का रेप,

firstopinion

Leave a Comment