National

छठे चरण का मतदान जारी युवाओं में खासा उत्साह

c8d54dbe-b659-4941-bebc-216d9f709f84Wallpaper1

नई दिल्‍ली, एजेंसी। 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सीटों की गिनती के लिहाज से आम चुनाव के नौ चरणों में यह दूसरा सबसे बड़ा चरण है.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि देशभर में चुनाव के दौरान कांग्रेस का आधार नहीं खिसक रहा है. वोट डालने के लिए असम पहुंचे मनमोहन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर मीडिया की बनाई हुई है.

आम तौर पर शांतिपूर्ण वोटिंग, कुछ जगहों पर हंगामा
जहां-जहां वोट डाले जा रहे हैं, वहां अब तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. कुछ-कुछ जगहों पर हंगामे की खबरें मिल रही हैं. झारखंड के देवघर में पोलिंग बूथ नंबर 135, 136, 137 पर लोगों ने हंगामा किया. लोगों ने वोटर लिस्‍ट में नाम नहीं होने की वजह से बवाल खड़ा किया. कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान में बाधा आई है.

आंकड़ों के जरिए वोटिंग की तस्‍वीर
अगर आंकड़ों के जरिए वोटिंग की बात की जाए, तो बिहार में 12 बजे तक 30.81 फीसदी वोटिंग की रिपोर्ट है. सुपौल में 34 फीसदी, अररिया में 35, किशनगंज में 32, कटिहार में 30, पूर्णिया में 33, भागलपुर में 26 और बांका में 26 फीसदी मतदान हो चुका है.

11 बजे तक पश्चिम बंगाल में मतदान का प्रतिशत इस तरह रहा…रायगंज: 39.5 फीसदी, बलूरघाट: 40.47 फीसदी, मालदा नॉर्थ: 42 फीसदी, मालदा साउथ: 42.89 फीसदी, जंगीपुरा: 44.28 फीसदी, मुर्शिदाबाद: 45.5 फीसदी.

11 बजे तक यूपी में 25 फीसदी मतदान की रिपोर्ट है. तमिलनाडु में 11 बजे तक 35.28 मतदान दर्ज किया गया है.

मध्य प्रदेश में पहले चार घंटों में 23 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं. इस दौरान जहां नौ ईवीएम बदली गईं, वहीं तीन मतदान केंद्रों पर मतदान के बहिष्कार की खबर है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद के मुताबिक 11 बजे तक 23.08 प्रतिशत मतदान हुआ. पुरुष वोटरों का प्रतिशत 23 से ज्यादा है, जबकि महिलाओं का प्रतिशत 19.3 है.

छत्तीसगढ़ में शुरुआती घंटों में लगभग एक-चौथाई मतदान हुआ. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 11 बजे तक लगभग 22 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

जिन हस्तियों ने सुबह-सुबह ही किया मतदान…
मुंबई में सुबह-सुबह वोटिंग करने वालों में आमिर खान, रजनीकांत, विद्या बालन, संजय निरुपम, राहुल बोस, सोनम कपूर, धर्मेंद्र आदि शामिल हैं.

सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी आज वोट डाल रही है. मुंबई की 6 सीटों में से चार पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. चारों सीटों पर कांग्रेस के बड़े चेहरों की साख दांव पर लगी हुई है. चाहे वो मुंबई नॉर्थ से संजय निरुपम हों, जो अपनी ही सरकार के खिलाफ चुनाव से चंद महीने पहले बिजली के बिलों के मुद्दे पर हड़ताल पर बैठ गए थे या फिर गुरुदास कामत हों, जिनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के मयंक गांधी, राखी सावंत, एमएनएस से चुनाव लड़ रहे महेश मांजरेकर से है. मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त एक बार फिर मैदान में हैं. वहीं यूपीए सरकार के बड़े मंत्री रहे मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण से मैदान में हैं.

आज बीजेपी के भी कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है. विदिशा से सुषमा स्वराज चुनाव मैदान में हैं. लोकसभा में नेता विपक्ष और पार्टी की बड़ी नेता सुषमा स्वराज के खिलाफ दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस की टिकट पर मैदान में हैं. इसके अलावा मथुरा की सीट से हेमा मालिनी मैदान में हैं.

बिहार की भागलपुर सीट से शाहनवाज हुसैन की किस्मत आज दांव पर है. मुंबई की नॉर्थ ईस्ट सीट से किरीट सोमैया मैदान में हैं, तो मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन की साख दांव पर है. वहीं यूपी के एटा से कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह किस्मत आजमा रहे हैं.
यूपी में 12 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 12 सीटों पर गुरुवार सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. इस चरण में 188 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

इस चरण में 11 जिलों की 12 सीटों- हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हरदोई, फर्रखाबाद, इटावा, कन्नौज और अकबरपुर में मतदान हो रहा है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक 11 घंटे चलेगा. मतदान केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव और भतीजे अक्षय यादव के साथ-साथ विदेश मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, बीजेपी की नेता हेमा मालिनी, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता जयंत चौधरी और अमर सिंह जैसे दिग्गजों की किस्मत इस चरण में दांव पर होगी है.

इस चरण में कुल 1.98 करोड़ मतदाता 188 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. वोटिंग के लिए करीब 21,900 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सबसे अधिक 28 उम्मीदवार फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर, तो सबसे कम नौ उम्मीदवार हाथरस सीट से भाग्य आजमा रहे हैं.

इन 12 सीटों में से वर्तमान में चार पर सपा, तीन पर कांग्रेस, दो पर आरएलडी, एक-एक पर बीजेपी और बीएसपी का कब्जा है, जबकि एक सीट निर्दलीय के पास है.

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) एके गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बल की करीब 160 कंपनी, प्रांतीय सशस्त्र बल की 70 कंपनी और पुलिस के करीब 50,000 जवानों की तैनाती की गई है.

Related posts

7 हजार करोड़ का नारायण साईं

firstopinion

मऊ सदर विधानसभा से हरेंद्र प्रजापति ने ठोका दावा,राजनैतिक गलियारों में मचा हड़कंप 

First Opinion News

21पीसीएस अधिकरियों को मिली पदोन्नति बने आईएएस

firstopinion