Crime

नाबालिग से बहनोई ने किया दुष्कर्म

gang-rape

नई दिल्ली हलचल।
देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। आए दिन किसी न किसी महिला के साथ छेडखानी के मामले सामने आ रहे है। वहीं जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे एक छात्र पर नाबालिग लडकी का रेप करने का आरोप लगा है।

इतना ही नहीं 13 साल की लडकी से कई बार रेप करने से वो गर्भवती हो गई। आरोपी लडकी की बहन का पति यानी बहनोई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पेट दर्द की शिकायत के बाद लडकी को अस्पताल ले जाया गया।

जांच के दौरान जब डॉक्टर को पता चला कि लडकी दो महीने से गर्भवती है तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ यौन अपराध बाल संरक्षण (पीओसीएसओ) अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीडित लडकी को घरवालों ने आरोपी के साथ पढाई के लिए दिल्ली भेजा था।

पीडिता आठवीं कक्षा की छात्रा है। लडकी के मुताबिक आरोपी पिछले कुछ महीनों से उसके साथ रेप करता आ रहा था। उसकी पत्नी यानी पीडिता की बडी बहन यूपी में अपने सास-ससुर के पास रहती है।

 

Related posts

नौसेना कमांडर ने लगाया वरिष्ठता की अनदेखी का आरोप

firstopinion

कैम्पा कोला सोसायटी : राष्ट्रपति को के नाम लिखी चिट्ठी

firstopinion

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News