National

नवादा में आज टकराएंगे नीतीश और मोदी

nitish-kumar-takes-a-dig-at-narendra-modi-for-trumpeting-on-gujarat-model_150813011045

 
नवादा,एजेंसी : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने एक-दूसरे के घोर विरोधी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को नवादा जिला में मौजूद होंगे पर उनकी रैलियों के बीच तीन घंटों का अंतर रखा गया है। बिहार की धरती पर इन दोनों दिग्‍गज नेताओं के बीच आज चुनावी टक्‍कर देखने को मिलेगी।

नीतीश जहां जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर नादिरागंज में 11.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे वहीं मोदी की रैली नवादा शहर में 2.30 बजे निर्धारित है।

मोदी अपनी पार्टी प्रत्याशी और बिहार के पूर्व पशु संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में तथा नीतीश जदयू प्रत्याशी कौशल यादव के पक्ष में प्रचार करने आज नवादा पहुंचने वाले हैं।

नीतीश और मोदी की रैलियों को लेकर पुलिस ने हाई एलर्ट की घोषणा करते हुए जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी है तथा रेलवे स्टेशनों पर कडी नजर रखी जा रही है तथा सभी यात्रियों की जांच की जा रही है।

Related posts

बांग्लादेश दौरे पर भारतीय विदेशमंत्री

firstopinion

मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर बस और ट्रेन की टक्कर, 20 स्‍कूली बच्चों की मौत

firstopinion

ग्रेटर नोएडा , खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गयी खाद्य प्रतिष्ठनों की जाँच

firstopinion