National

नरेंद्र भाटी पर मुकदमा दर्ज़

1965044_1407656506169004_1047364920_n
गौतमबुद्ध नगर,दीपक तोंगड़
लोकसभा चुनावों में विवादित बयान देने वाले गौतम बुद्ध नगर के सपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी के खिलाफ दादरी थाने  में मुकदमा दर्ज हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता उलंघन मामले में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। आचार संहिता उलंघन के किसी भी मामले में आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।
गौरतलब है कि, IAS दुर्गा शक्ति नागपाल मामले में सुर्ख़ियों में आने वाले भाटी ने एक चुनावी कार्यक्रम में उपस्थित पहलवानों से कहा कि, आप 90 प्रतिशत मतदान करवाइए। प्रदेश में अपनी सरकार है। सब देख लिया जाएगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री से बात हो गई है,चुनाव के दौरान अगर किसी कार्यकर्ता पर कोई मुकदमा होता है, तो बाद में सब मुकदमे वापस हो जाएंगे। उनके इसी बयान पर आयोग ने यह कार्रवाई की है।

Related posts

टाइगर श्रॉफ की रोमांस की खबरें

firstopinion

बाजार की हालत सुस्त, मेटल शेयर चमके

firstopinion

ज़्यादा सीटों पर लड़ना बड़ी गलती -केजरीवाल

firstopinion