National

देश तय करेगा कि गलत रास्ते पर कौन :मेनका गांधी

Maneka-gandhi__2142407172

नई दिल्ली, एजेंसी
वरुण गांधी को राह से भटका हुआ बताने वाले प्रियंका गांधी के बयान को लेकर उनपर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मेनका गांधी ने कहा कि यह देश तय करेगा कि कौन गलत रास्ते पर गया है।

प्रियंका के बयान के बारे में उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर देश सेवा करते हुए वह रास्ते से भटका है, तो देश इसका फैसला करेगा। खबरों के मुताबिक, प्रियंका ने शनिवार को अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता को वोट नहीं देने के लिए कहा था, जो उत्तर प्रदेश में बगल की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका ने कहा था कि वह (वरुण गांधी) मेरे परिवार के हैं..वह मेरे भाई हैं, लेकिन वह रास्ता भटक गए हैं। परिवार का कोई छोटा जब रास्ता भटकता है तो बड़े-बुजुर्ग उन्हें सही रास्ता दिखाते हैं। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं मेरे भाई को सही रास्ता दिखाएं। इससे पहले कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने राहुल के रोडशो के दौरान धम्मौर इलाके में कहा था कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति के कहीं से भी चुनाव लड़ने की व्यवस्था है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी के राहुल के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेठी में सभी का स्वागत है। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल इस बार भी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे, प्रियंका ने कहा कि आगे सब मालूम हो जाएगा।

Related posts

ज़रूरत मंदों की मदद को हमेशा रेडी रहते है :दबंग खान

firstopinion

आयकर विभाग ने अब तक 3,185 करोड़ की बेनामी संपत्ति की ज़ब्त

firstopinion

गूगल ने एप्‍पल को पछाड़ा।

firstopinion