Politics

दिल्ली सरकार के अधीन काम करना होगा दुर्भाग्यपूर्ण-बस्सी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस प्रमुख बी एस बस्सी ने अरविंद केजरीवाल सरकार के साथ जारी अपने टकराव के बीच दिये एक बेहद कड़े बयान में कहा कि यदि दिल्ली पुलिस इस शहर की सरकार के हाथों में आ जाए तो वह राजधानी दिल्ली के इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन होगा और वह केंद्र के अधीन एकदम सही काम कर रही है। बस्सी ने कहा कि वह दिल्ली के इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन होगा। दिल्ली के एक नागरिक के तौर पर मैं यह कह सकता हूं कि वह दिल्ली का दुर्भाग्य होगा। आप को एक राजनीतिक मांग करने का अधिकार है। यह राजनीतिक रूख है।
बस्सी ने कहा कि दिल्ली के एक नागरिक के तौर पर मुझे यह कहने का अधिकार है कि यह दिल्ली के नागरिकों के लिए सही नहीं है। उन्होंने इस बिंदु को उचित ठहराते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है, उसे किसी स्थानीय निहित स्वार्थ का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि प्रधानमंत्री या गृह मंत्री का यहां पर कोई स्वार्थ नहीं है।
बस्सी बोले, दिल्ली सरकार के अधीन काम करना होगा दुर्भाग्यपूर्ण बस्सी ने कहा कि वह दिल्ली के इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन होगा। दिल्ली के एक नागरिक के तौर पर मैं यह कह सकता हूं कि वह दिल्ली का दुर्भाग्य होगा।

Related posts

98. 5 लाख लोग ‘आप’ में शामिल:राय

firstopinion

बजट भाषण के दौरान चुस्‍त नजर आए राहुल

firstopinion

भाजपा के बागी नेता बनाएंगे नई पार्टी

firstopinion