Sports

टॉस जीतकर राजस्थान ने गेंदबाजी का फैसला किया

07_05_2015-rajasthan5मुंबई। आइपीएल-8 के एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद सनराइजर्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद ने खबर लिखे जाने तक चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं।

इस वक्त आइपीएल अंकतालिका में राजस्थान टीम हैदराबाद से काफी आगे चल रही है। राजस्थान 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि हैदराबाद 8 अंकों के साथ सातवें नंबर पर मौजूद है। हालांकि इस मुकाबले में दोनों ही टीमें लगभग बराबरी की नजर आ रही है। हैदराबाद टीम की बात करें तो इस टीम में धवन, वार्नर, हेनरिक्स, मोर्गन, इशांत और भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ी हैं जबकि राजस्थान में रहाणे, वॉटसन, स्मिथ, फॉकनर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों ही टीमों में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Related posts

आखिरी घरेलू मैच में जमकर बोला भगवान का बल्ला -नाबाद 79 रन

firstopinion

इन दो धुरंधरों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मचाई धूम

firstopinion

सानिया मिर्जा बनीं विश्व की नंबर 1 महिला युगल खिलाड़ी

firstopinion