Crime

कारखाने में विस्‍फोट,पांच की मौत

xin_53120128094314805211

रायपुर,एजेंसी
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आज तड़के एक कारखाने में विस्‍फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बिजली का फ्यूज बनाने वाले एक कारखाने में विस्फोट हुआ.

रायपुर के पुलिस अधीक्षक ओ पी पाल ने बताया कि शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर अभनपुर थाना क्षेत्र के उरला गांव में तड़के नवभारत फ्यूज कारखाने में विस्फोट हुआ. विस्‍फोट बहुत ही भयानक था. जिसमें कोमल सिंह ठाकुर, रेखराम साहू, गणेश हरवंश, माखन लाल निर्मलकर और पूनाराम यादव की मौत हो गई है. फिलहाल मौके पर दमल की गाड़ी आग पर आबू पाने का प्रयास कर रही है. बचाव कार्य अभी जारी है. बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह कि है.

Related posts

दो दर्ज़न अधिक दूतावासों को हमले की धमकी

firstopinion

आठ साल की मूक वधिर बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

firstopinion

गजेंद्र मौत केसः कुमार विश्वास ने उकसाया, पोस्टमार्टम में की गई देरी

firstopinion