National

कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ मेजर समेत दो जवान शहीद

encounter635826-04-2014-12-09-99N
श्रीनगर,एजेंसी।  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक मेजर और जवान शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि एक और आतंकी के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ शुक्रवार दोपहर में शुरू हुई थी, जो अब भी जारी है।

सेना और पुलिस को खबर मिली थी कि इस इलाके के एक घर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस और सेना ने मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उस घर को तबाह कर दिया, जिसमें आतंकी छुपे हुए थे। इसी हमले में तीनों आतंकी मार गिराए गए जबकि एक आंतकी फरार हो गया। रात होने की वजह से ऑपरेशन को रोक दिया गया था, लेकिन सुबह होते ही इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है।

Related posts

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज

First Opinion News

दिल्ली के ‘एनसीआर ऑटो’ में गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा जा सकेंगे।

firstopinion

आज विदर्भ के किसानों का आंसू पोछेंगे राहुल, शाहपुर पहुंचे

firstopinion