Entertainment

‘एयरलिफ्ट’ का ट्रेलर देख 22 जनवरी का आप बेसब्री से करेंगे इंतजार

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का ट्रेलर शनिवार शाम को रिलीज किया गया। इसे यूट्यूब पर रविवार सुबह तक करीब 8 लाख लोग देख चुके हैं।

राजा कृष्णा मेनन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर नजर आएंगी। फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होगी। इराक-कुवैत लड़ाई के दौरान भारतीयों को कुवैत से निकालने के लिए किए गए हवाई ऑपरेशन पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

अक्षय कुमार ने कुछ ऐसे डायलॉग्स बोले हैं जिससे आपके अंदर का राष्ट्रभक्त जाग उठेगा। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप 22 जनवरी का और बेसब्री से इंतजार करेंगे।

आप भी देखिए एयरलिफ्ट का शानदार ट्रेलर-

Related posts

फिल्म समीक्षकों बेहतरीन लगी ‘रामलीला’

firstopinion

अक्षय कुमार बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के जिला महामंत्री

firstopinion

सलमान की सजा पर आलिया ने किया दिल छू लेने वाला ट्वीट

firstopinion