National

अमित शाह के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

09_07_2014-9ksm9-c-2

गाज़ियाबाद हलचल, तेजिंदर सिंह
भाजपा की केंद्रीय कमेटी ने यूपी के चुनाव प्रभारी रहे अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जानकारी होने के बाद भाजपाइयों ने जगह-जगह जश्न मनाया। पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार किया। भरवारी में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बैठक की और पार्टी के फैसले का स्वागत किया। संजय गुप्ता ने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में यूपी में भाजपा ने रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक केशरवानी, शंकर लाल केशरवानी, सुधीर केशरवानी, रूपचंद्र सोनकर आदि लोग रहे। घना का पूरा में सामाजिक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने बैठक कर

कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उनके साथ वेदपाल, महेश कुमार, गुलाब पाल, मनोज जायसवाल, रामचंद्र, मोतीलाल गुप्ता, सीताराम, अनिल मौर्या, अजय मौर्या आदि लोग रहे। मंझनपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई। इसी तरह करारी में व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरवानी की अगुवाई में बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष सुरेश नागर चौधरी ने भी बैठक कर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर ने बैठक कर मिठाई बांटी, साथ ही जुलूस निकालकर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। कड़ा में भाजपा नेता अरुण केशरवानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर सुनीता त्रिपाठी, सुमित केशरवानी आदि लोग रहे।

Related posts

रामनवमी पर रहेगी दो दिन की छुट्टी, उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला।

First Opinion News

तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री

firstopinion

ग्रेटर नोएडा,पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ़्तार पत्रकार से लूटी इनोवा कार बरामद

firstopinion