National

अन्ना हजारे व ऋषि कपूर को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

4242014anna-rishi-1--400x300

मुंबई,एजेंसी । सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, संगीतज्ञ जाकिर हुसैन व दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को 72वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत रत्न सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने प्रदान किया।

अपने रजत जयंती वर्ष में पहुंच चुके मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के तहत एक स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व एक लाख रुपये नकद दिए जाते हैं। इस मौके पर लता मंगेशकर ने कहा, ‘हम हर साल 24 अप्रैल यानी मेरे पिता की पुण्यतिथि को स्मृति दिन के रूप में मनाते हैं। ये पुरस्कार सिनेमा, संगीत, रंगमंच, साहित्य व सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है।’

दिग्गज पा‌र्श्व गायिका ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर जब मात्र दो साल के थे तो उनकी गोद में खेला करते थे। बाद में उन्होंने ऋषि की सभी फिल्में देखी। उस्ताद जाकिर हुसैन को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा, हुसैन ने उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा की याद दिला दी जो उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते थे।

Related posts

तैयारी हुई पूरी, 5 जून को होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सीएम योगी रहेंगे उपस्थित

First Opinion News

टाइगर श्रॉफ की रोमांस की खबरें

firstopinion

अरविंद केजरीवाल पर फिर चला थप्पड़

firstopinion