Politics

UP में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे राहुल

xRAHUL_GANDHI_313544f.jpg.pagespeed.ic.PpEhMp4Y1G

लखनऊ,एजेंसी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी के प्रतापगढ़ में रैली के जरिए लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। बीते साल अक्टूबर महीने में राहुल ने अलीगढ़, रामपुर, देवरिया और हमीरपुर में चुनावी रैलियां करके प्रचार अभियान के पहले चरण की शुरुआत की थी। राहुल शनिवार को प्रतापगढ़ के रामलीला मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
वह दोपाहर करीब तीन बजे रैली स्थल पर पहुचेंगे। उनके साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहेंगे। पहले चरण की राहुल की रैलियों में भीड़ का न जुटना काग्रेसियों के लिए चिंता का सबब रहा था। देखना होगा कि आज की राहुल की रैली को लेकर लोगों में किस तरह का उत्साह देखने को मिलता है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल के पहले हफ्ते से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यूपी में रैलियों की शुरुआत करेंगी।

Related posts

इमरान मसूद के खिलाफ पहले से लंबित है कई मामले

firstopinion

बगैर सख्त कानून धर्मांतरण पर रोक न मुमकिन :सुषमा

firstopinion

आजम खान की यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक का दर्जा

firstopinion