Politics

JDU ने 5 सांसदों को किया निष्कासित

jdu

 

नयी दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड ने आज राज्यसभा के निवर्तमान सदस्य शिवानंद तिवारी और लोकसभा के चार सदस्यों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया.

लोकसभा के जिन सदस्यों को निष्कासित किया गया है वे हैं जयनारायण निषाद, पूर्णमासी राम, सुशील कुमार सिंह और मंगनी लाल मंडल. निषाद बिहार के मुजफ्फरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, जबकि पूर्णमासी राम गोपालगंज से, मंगनी लाल मंडल झंझारपुर से तथा सुशील कुमार सिंह औरगाबाद से चुन कर आये थे. पार्टी के प्रधान महासचिव के सी त्यागी द्वारा जारी निष्कासन के पत्र में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने इन्हें निष्कासित किया है लेकिन निष्कासन के कारणों का उललेख नहीं किया गया.

निषाद, राम और मंडल को पार्टी ने पहले निलंबित किया था. मंडल और सुशील सिंह के साथ साथ पार्टी के एक अन्य सांसद राजीव रंजन सिंह ललन के खिलाफ दल बदल कानून के तहत कार्रवाई भी शुरु हुई थी लेकिन पार्टी ने इस कार्यवाही को पिछले साल जुलाई में वापस ले लिया था.   पिछले दिनों हुए राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में जदयू ने शिवानंद तिवारी को फिर से टिकट नहीं दिया. हाल के कुछ दिनों से तिवारी का नीतीश कुमार सरकार के कामकाज के प्रति आलोचनात्मक रुख रहा है.

Related posts

कांग्रेस की गुहार- चुनाव की घोषणा के साथ लागू न हो अधिसूचना

firstopinion

UP, बिहार की पार्टियों की तरह नहीं है मनसे : राज

firstopinion

पंचशील समझौता 60वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति रवाना

firstopinion