National

BCCI ने मांगा वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से हर्जाना।

 

bcci

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से 42 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हर्जाना मांगा है। आपको बता दें इस महीने कैरेबियाई टीम ने अपने घरेलू विवाद के चलते भारत का दौरा अचानाक ही बीच में छोड़ दिया था कि जिसके चलते बीसीसीआई को काफी परेशानी हुई।
बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड को एक कड़ी चेतावनी भरे खत में ये कहा है कि अगर अगले 15 दिनों के अंदर हर्जाना नहीं दिया गया तो बोर्ड कानूनी कदम उठाएगा। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने ये भी कहा है कि जब तक ये मसला सुलझता नहीं है बोर्ड वेस्टइंडीज के के साथ किसी तरह के क्रिकेट रिश्ते नहीं कायम करेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौकता है जब बीसीसीआई ने किसी दूसरे बोर्ड के खिलाफ इतनी बड़ी रकम हर्जाने के तौर पर मांगी है। वेस्टइंडीज का दौरा रद्द होने से बोर्ड को आनन-फानन में घरेलू सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका को बुलाना पड़ा है।

Related posts

परिवहन विभाग द्वारा डग्गामार बसों पर कर्रवाई

firstopinion

यशवीर महाराज नहीं कर सकते होटलों और ढाबों की जाँच-मुख्य सचिव

First Opinion News

दिग्गी ने ली स्मृति इरानी पर चुटकी

firstopinion