हिमांशु शर्मा,वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं उप महाप्रबंधक के.सी सिंह के निर्देश एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल संऱक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर 25 जून से 26 जून तक दो दिवसीय नागरिक सुरक्षा अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस नागरिक सुरक्षा अभ्यास प्रशिक्षण के अन्तर्गत आग बुझाने के तरीकों को साथ अग्निशामक यंत्र के प्रयोग,सर्पदंश पर बचाव करने के तरीके, एल.पी.जी गैस में लगी आग को बुझाने के तरीके, सी.पी.आर देने और आपातकालीन बचाव सेवा के बारे में विस्तार से बताया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल नागरिक सुरक्षा संगठन का प्रत्येक स्वयं सेवक विषय स्थिति प्राकृति एवं मानव निर्मित आपदा रेल दुर्घटना के साथ शत्रु देश द्वारा हमला किए जाने पर और जान- माल दोनों की रक्षा करने के लिए सदैव अग्रसर रहता है। कार्यक्रम का संचालन अंशकालिक नागरिक सुरक्षा निरीक्षण वरिष्ठ तकनीशियन वाराणसी शिव शंकर सिंह द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आपात अधिकारी एवं स्टेशन अधीक्षक प्रयागराज रामबाग अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि देश एवं रेल हित के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाते रहना चाहिए। इससे स्वयं ,रेल एवं देश का बहुत अधिक लाभ होगा । इस नागरिक सुरक्षा अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में पप्पू कुमार, संजय़ कुमार, संदीप सिंह, मनीष गुप्ता, अतुल मिश्रा, जितेंद्र कुमार यादव, अनिल यादव, कर्मवीर कुमार, देवपाल मीना, राजपति पाल आदि मौजूद रहे।