2004 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को मिली यीडा की कमान

ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। राकेश कुमार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया गया है। राकेश कुमार सिंह को यीडा के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर परियोजना का मुख्य प्रभारी भी बनाया गया है।

राकेश कुमार सिंह 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इससे पहले राजस्व, शहरी विकास, श्रम, वाणिज्य, व आबकारी आदि विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें प्रदेश के तेज़ तर्रार अधिकारीयों में गिना जाता है। सरकार द्वारा उनको ये ज़िम्मेदारी देकर जेवर एयरपोर्ट के कार्य में तेज़ी लाकर तय समय पर पूरा होने की आशा की जा रही है। उनसे यीडा में निवेशकों की भागीदारी बढ़ने और स्थानीय हितों की रक्षा और संतुष्टी की उम्मीद की जा रही है।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।