पत्रकारों पर मुकदमा तत्काल वापस लेकर , आरोपी पुलिस पर हो कार्यवाही, अमिताभ ठाकुर

 

वाराणसी पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुख्य सचिव और डीजीपी यूपी के नाम पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र मे चौकी इंचार्ज, संकट मोचन द्वारा थाना लंका पर आधा दर्जन पत्रकारों पर दो मुकदमा दर्ज किए जाने के संबंध में यूपी के मुख्य सचिव तथा डीजीपी को पत्र भेज कर मुकदमा आपस लिए जाने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि, जिस वीडियो के आधार पर ये दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उसे देखने से स्पष्ट होता है कि उसमें मालवीय जी की प्रतिमा पर चढ़े व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में दिख रहे हैं। पत्रकारों ने मात्र अधिकारियों को इन तथ्यों का संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की बात की थी। जिस पर चौकी इंचार्ज ने बिना किसी कारण और आधार के इसे लोगों में द्वेष फैलाने और उकसाने की बात कहते हुए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार पुलिस वालों द्वारा पत्रकारों के रूटीन काम को आपराधिक कार्य बात कर मुकदमा दर्ज किया जाना अत्यंत निंदनीय है। उत्तर प्रदेश में पुलिसिया राज्य के बढ़ने का एक और प्रतीक है।

उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी से तत्काल पत्रकारों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापिस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के मुकदमे दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

 

https://x.com/Amitabhthakur/status/1938579331061559629?t=VN9yAW7Y8wcLBbo-XbIOuw&s=19

 

 

 

 

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।