Noida News:पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला वांछित गिरफ्तार।

नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में वांछित राजेन्द्र नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार विगत 15 सितंबर को मृतका के भाई द्वारा थाना एक्सप्रेस-वे पर अपनी बहन को आत्महत्या करने हेतु उकसाने के लिए अपने जीजा के विरुद्ध शिकायत दर्ज़ कराई गई थी।जिसके सम्बन्ध में थाना एक्सप्रेस-वे पर ममला दर्ज़ किया गया था। मामला दर्ज़ होने के बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश में थी। आज पुलिस 26 सितंबर को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतका और उसके पति का अक्सर झगड़ा होता रहता था। पारिवारिक कलह के चलते मृतका ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार अभियुक्त मूल रूप से यूपी के बदायूँ का रहने वाला है, और वर्तमान में ग्राम नंगली वाजिदपुर में रहता था।

पुलिस द्वारा बीएनएस कीधारा 109/2026 108 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।