Noida News:नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर 92 का किया भ्रमण, 5.5 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास।

 

नोएडा आज नोएडा के विधायक पंकज सिंह द्वारा सेक्टर 92 का भर्मण किया गया। सेक्टर-92 के सामुदायिक केंद्र में पंकज विधायक द्वारा सेक्टर के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं निवासियों की समस्याओं को सुना गया।

सेक्टरवासियों ने अपनी समस्या विधायक के सामने रखी और कुछ सुझाव भी दिए। विधायक द्वारा सेक्टर से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विकास एवं कार्यों का  किया शिलान्यास।

इस अवसर पर विधायक द्वारा प्राधिकरण द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न विकास एवं कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें सामुदायिक केंद्र की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य, सेक्टर की सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य तथा पार्क के समीप नए शौचालय के निर्माण का कार्य शामिल है। प्राधिकरण के अनुसार इन विकास कार्यों में हेतु कुल 5.55 करोड़ का खर्चा आएगा।

इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि, सेक्टरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि,क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाएगा।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।