नोएडा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित Suo Moto Writ Petition (C) No-5 of 2025 दिनांक 22 अगस्त 2025 के आदेश के पालन हेतू गौतमबुद्ध नगर जनपद के सभी सेक्टरों एवं ग्रामों में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) का टीकाकरण (Vaccination), कृमिनाशक दवा (Deworming) और रिकॉर्ड कीपिंग (Record Keeping) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्य संस्था M/s People for Animals, Vasundhara Animal Welfare Trust एवं M/s House of Stray Animal के सहयोग से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 15 सितम्बर से 16 सितम्बर 2025 तक लगभग 80 स्थानों पर आवारा कुत्तों का टीकाकरण व कृमिनाशक दवा दी गई। इस दौरान आरडब्ल्यूए तथा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों द्वारा भी सक्रिय सहयोग दिया गया और भोजन व्यवस्था (Feeding Point) हेतु स्थान चिन्हित किए गए।
जन स्वास्थ्य खंड-प्रथम व द्वितीय में बनाए गए शेड्यूल के अनुसार आगामी दिनों में भी सभी सेक्टरों व ग्रामों में यह अभियान जारी रहेगा। इसके दौरान फोटो एवं लोकेशन सहित संपूर्ण रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।