यूपी की शिक्षा मंत्री रोड एक्सीडेंट मे घायल,सिर मे आई चोट, अस्पताल मे भर्ती

 

 

हापुड़ यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का मंगलवार को हापुड़ में एक्सीडेंट हो गया है। गुलाब देवी हापुड़ रोड पर अपनी गाड़ी से गुज़र रही थी तभी उनकी XUV आगे चल रही पुलिस जीप से टकरा गई। इस दौरान गुलाब देवी को सिर में चोट आई है। शिक्षा मंत्री एक्सीडेंट मे गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं, ड्राइवर सतबीर के हाथ में चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान मंत्री की गाड़ी में लगे एयरबैग नहीं खुले, जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई है। मंत्री और ड्राइवर को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिलते ही हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे गए । CMO डॉक्टर सुनील त्यागी की टीम मंत्री का इलाज कर रही है। मंत्री के सिर की MRI कराई जा रही है।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।