सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) पर कुल 132 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 7 का निपटारा

गाज़ियाबाद प्रदेश में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है, सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया

मोदीनगर

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन, एसडीएम अजीत सिंह, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सदर

एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 3 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री अरूण दीक्षित, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लोनी

उपजिलाधिकारी लोनी की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जनपद की तीनों तहसीलों में 132 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।