बहुचर्चित निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत, पुलिस जांच में जुटी।

 

हरिद्वार नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई है । शहर कोतवाली के भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने स्थित एक चाय के खोखे में उसका शव मिला।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सप्त ऋषि चौकी पर सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान ID से सुरेंद्र कोली पुत्र शंकु राम, निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था। जानकारी के अनुसार कोली ने कुछ दिनों पहले ही भूपतवाला में चाय की दुकान किराए पर ली थी। इससे पहले वह सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

इस मामले में पारिवारिक क्लेश की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ज्ञात हो कि, निठारी कांड में सुरेंद्र कोली को निचली अदालतों द्वारा दोषी ठहराया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट (2023) और बाद में सुप्रीम कोर्ट (2025) द्वारा सुबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया था।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।