बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बाइक निकली चोरी की,जिपनेट पर जांच के दौरान हुआ खुलासा।

3 साल पुराने राज से उठा पर्दा, दिल्ली के कड़कड़डूमा थाने में दर्ज था केस।

गाजियाबाद, संवाददाता एएलटी पुल के नीचे ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से तीन साल पुराने वाहन चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। बिना नंबर प्लेट दौड़ रही संदिग्ध बाइक की जिपनेट पर जांच कराने पर वह चोरी की निकली।

बुधवार को ट्रैफिक पुलिस एएलटी पुल के नीचे चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक तेज गति से आती दिखी। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोका। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देने लगा।

शक होने पर पुलिस ने बाइक के इंजन व चेसिस नंबर से जिपनेट पोर्टल पर डिजिटल जांच की। जांच में बाइक का वास्तविक नंबर *DL5S BN 2455* सामने आया। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि यह बाइक करीब तीन वर्ष पूर्व दिल्ली के कड़कड़डूमा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी और थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है।

ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर नंदग्राम थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।