इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 में पंजीकरण के लिए बैठक का आयोजन

 

गाज़ियाबाद मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 में पंजीकरण को लेकर जनपद के शैक्षणिक संस्थानों एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार (MSDE) के निर्देशों के अनुसार विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 (World Skill International Competition 2026) के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में भारत कौशल प्रतियोगिता 2025 (India Skill Competition 2025) का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 16 से 21 आयु वर्ग के प्रतिभागियों को विभिन्न 63 कौशलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पंजीकरण स्किल इंडिया डिजिटल हब (Skill India Digital Hub) पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।

प्रतियोगियों के लिए ट्रेड कारपेंटर, सुनार, ज्वैलरी, ब्यूटी, बढ़ई, राजगीर, वेल्डिंग, बुकींग सहित अन्य कौशलों में पंजीकरण worldskillsindia@nsdcindia.org के माध्यम से कराया जा सकेगा।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, गाज़ियाबाद के जिला समन्वयक के.डी. मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, राजकीय एवं निजी पॉलिटेक्निक प्रतिनिधि, निजी आईटीआई प्रतिनिधि, एमआईएस मैनेजर अरुण कुमार पांडेय, डीपीएम मंजीत शाही एवं डेटा ऑपरेटर राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।