गौतमबुद्धनगर में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शुरू किया गया आधुनिक क्रेच,महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मिलेगी राहत।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक क्रेच की स्थापना की है। इस क्रेच का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बच्चों के लिए सुरक्षित व सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराना है। इस क्रेच में बच्चों की आयु के अनुसार शिक्षा,पोषण,खेल-कूद व मनोरंजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।

पुलिस कमीशनर लक्ष्मी सिंह के अनुसार ने यह क्रेच बच्चों की समुचित देखभाल के साथ महिला पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास का संचार करेगा। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उपहार भी भेंट किए।

 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रयास किए जा रहे हैं। यह क्रेच महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक लाभदायक पहल सिद्ध होगी।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।