कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर एवं डीएम ने लिया तैयारियों का जायज़ा

 

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने आगामी कावड़ यात्रा के मद्देनज़र कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग पर की जा रही तैयारियों का गहन अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस चौकी कादराबाद, कोतवाली मोदीनगर, मुरादनगर स्थित गंगनहर, तथा मेरठ रोड तिराहा स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं संचार प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, यात्रा के दौरान यातायात बाधित ना होने पाए। साथ ही कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए हर पड़ाव पर चिकित्सीय सहायता, शुद्ध पेयजल और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें एवं प्रत्येक व्यवस्था का स्थलीय परीक्षण समय-समय पर किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में कोई दिक्कत न हो। इस दौरान  जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह एवं पुलिस विभाग से एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।