पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार एक सब इंस्पेक्टर घायल

गाज़ियाबाद – इंदिरापुरम के वैशाली में लूट करने आये बदमाशो ने चेकिंग के लिये रोकने पर पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी  जिसके जवाब मे पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को धर दबोचा है । पुलिस के अनुसार बदमाश बाजार मे लूट के इरादे से आये थे । बदमाश ओर पुलिस के बीच मुठभेड़ मे चौकी इंचार्ज वैशाली भूपेंद्र सिंह व टीम ने जवाबी कार्यवाही में फायरिंग का करारा जवाब दिया जिसमे एक बदमाश को गोली लगी है घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार बदमाश का नाम शाहरुख उर्फ रिजवान है ।रिजवान के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए है । बतौर पुलिस  रिजवान और उसके साथी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। मुठभेड़ मे एक अन्य बदमाश मोके से फरार होने मे कामयाब हो गया । मुठभेड़ में घायल बदमाश व चौकी इंचार्ज का हॉस्पिटल मे उपचार चल रहा है।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।