भारी बारिश के चलते गाज़ियाबाद में कल सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद 

गाज़ियाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में अत्याधिक भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए, छात्र,छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि, जिलाधिकारी द्वारा सभी सरकारी, गैर सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों,(सीबीएसई, आईसीएससी से सम्बद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं मदरसा बोर्ड) के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में 3 सितंबर अवकाश घोषित किया गया है।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।