सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा, प्रत्येक जिन्दगी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

 

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित दिए। उन्होंने कहा कि हर जीवन अनमोल है और उनके अनमोल जीवन की रक्षा व सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन जनपद में हो रही दुर्घटनाओं को रोकने, दुघर्टना होने पर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को समय से उपचार देने हेतु किया गया। अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों को पूरी ईमानदारी के साथ निभायें।

डीएम ने बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाये। बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें और उन्हें अपने परिवारजनों को जागरूक करने हेतु प्रेरित करें। उन्होने पुलिस एवं एआरटीओ को निर्देशित किया कि वे यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दुर्घटना होने की सूचना पर ही त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम व एम्बुलेन्स मौके पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएं। एम्बुलेंस में स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षित होना चाहिए, साथ ही वाहन में उपचार सम्बंधित सभी जरूरी उपकरण व दवाई होनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी को मरीज की जान एवं नुकसान से बचाने के लिए कब क्या कदम उठाने हैं कि जानकारी होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान निर्देश दिया कि जनपद में अत्याधिक दुर्घटना घटित स्थलों पर दुर्घटनाओं के कारणों का परीक्षण किया गया एवं निर्देश दिये गये कि वर्ष 2023 के चिहिन्त ब्लैक स्पॉट का पुनः निरीक्षण कर लिया जाये, यदि कोई कार्य अवशेष है तो उसे पूर्ण करा लिया जाये। आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व वर्ष 2024 व 2025 में दुर्घटनाओं के आधार पर चिहिन्त किये जाने वाले ब्लैक स्पॉट पर चिन्हांकन करने का कार्य पूर्ण किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, लोनिवि, आरटीओ, एनसीआरटीसी, नगर निगम एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।