Grater Noida:रबूपुरा मामले में हुआ नया खुलासा, मृतक के बहन बहनोई गिरफ्तार।

ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला पदम में 17 अक्टूबर को एक ही परिवार के पाँच सदस्य मृत अवस्था में पाए  गए थे। जिसमें महेश उसकी पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चे शामिल थे।

ज्ञात हो 16 अक्टूबर की रात्रि महेश और उसके परिवार के सभी सदस्य बाहर से घर आए, खाना खाकर सो गए तथा अगले दिन प्रातः मृत अवस्था में पाए गए। घटनास्थल पर एफएसएल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जाँच की गई और पाँचों शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। चिकित्सकों द्वारा सभी पाँचों शवों के विसरा सुरक्षित किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण हेतु लैब भेजा गया है।

आस पड़ोस के लोगों और मृतक के फ़ोन की रिकॉर्डिंग ने किया बड़ा खुलासा।

पुलिस के अनुसार अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। आस-पड़ोस के लोगों एवं रिश्तेदारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महेश की बहन सुनीता ने अपनी माता चंद्रवती को कथित रूप से प्रभावित कर मृतक महेश जिस मकान में अपनी माँ के साथ रहता था ,उस मकान को अपने नाम करा लिया था। इसकी जानकारी होने पर महेश काफी परेशान रहने लगा था।

पुलिस द्वारा मृतक महेश के मोबाइल फोन की जाँच करने पर उसके द्वारा रिकॉर्ड की गई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई। रिकॉर्डिंग में मृतक महेश द्वारा इस पूरी घटना का जिम्मेदार अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को बताया है

मृतक के घर के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है जिसमे कोई भी बाहरी व्यक्ति घर में नहीं आया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु पोस्टमार्टम कराया गया जिसमे चिकित्सकों द्वारा विसरा सुरक्षित किया गया है।

इस संबंध में मृतक के साले की लिखित शिकायत के आधार पर मृतक महेश के बहनोई शेखर, बहन सुनीता पत्नी शेखर तथा सपना के विरुद्ध थाना रबूपुरा पर 223/2026, धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है।

इस मामले में तीनों नामजद अभियुक्तों को  रबूपुरा पुलिस द्वारा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।