Ghaziabad:रेप केस में वांछित दो अभियुक्तों को लगी पुलिस की गोली।

गाज़ियाबाद के थाना विजय नगर पुलिस द्वारा रेप के आरोपी दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर देर रात रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विजयनगर में रेप के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्त जल निगम प्लांट शालीमार नगर के पास दिखाई दिए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय के अनुसार थाना विजयनगर की पुलिस द्वारा फ़्रेग्रेन्स सोसाइटी के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान शालीमार नगर की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे। जब पुलिस द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो रुकने के बजाय उन्होंने मुड़कर भागने लगे। रास्ता उबड़-खाबड़ होने की वजह से बाईक गिर गई। पुलिस द्वारा खुद को घूरता देखकर पुलिस पर फायर कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी। इन दोनों घायल अभियुक्तों की पहचान मुस्तकीम और प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार किए गए अभियुक्त दुष्कर्म के आरोपी है, पुलिस इनकी तलाश में थी। इन दोनों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस एक बाइक बिना नंबर प्लेट की, दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।