अक्षय कुमार, नोएडा संवाददाता
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति और ऑटो यूनियन के संयुक्त रूप से एआरटीओ नोएडा कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भूरेलाल ने की, जबकि संचालन जय सिंह द्वारा किया गया।
प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के परिवहन मंत्री एवं ऑटो यूनियन के अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश गुर्जर ने आरोप लगाया कि शिवा बजाज और बालाजी मोटर्स द्वारा एक सीएनजी बजाज ऑटो पर बिलिंग से करीब 30 हजार रुपये अधिक की अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर की दोनों एजेंसियां मिलकर ऑटो चालकों का शोषण कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिलिंग रेट पर वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, तब तक आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि नोएडा में किसी भी गरीब, मजदूर और ऑटो चालक का शोषण नहीं होने दिया जाएगा, चाहे इसके लिए लंबा आंदोलन क्यों न करना पड़े।
दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद यह सहमति बनी कि 3 अप्रैल से वाहनों की बिक्री बिलिंग रेट पर ही की जाएगी। अधिकारियों के आग्रह पर फिलहाल धरने को स्थगित कर दिया गया, लेकिन यूनियन ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर एआरटीओ नंद कुमार, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, शिवा बजाज के जनरल मैनेजर अविनाश और बालाजी मोटर्स के मैनेजर दीपक मित्तल,पओमदत्त चौहान, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, सुधीर ठाकुर, गोविंद मंडल, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, विजयपाल भाटी, हरेन्द्र बैसोया, मनोज शर्मा, छात्र अध्यक्ष कालू तवर, अरुण गौतम, हरि अवाना, धनंजय शाह, पवन पंडित, शंभू दादा, सुनील अंबावता, अंकुर कश्यप, दीपक कुमार, गोविंद अंबावता, नीरज जाटव, संदीप पाल, कुलजीत पाल, पुष्पेंद्र पाल, अतुल, वीरेंद्र पाल, तिवारी, बालवीर, नरेंद्र पाल, सतीश राणा, भूरा पाल, हरवीर सोलंकी, अंकित, वीपी सिंह, शीशपाल और ऋषभ सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।