भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मानसी बैसोया को किया सम्मानित  

नोएडा भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा नोएडा के बरौला गांव की मानसी बैसोया के पीसीएस अधिकारी बनने पर उनके निवास पर उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्हें साफा व शाल ओढ़ाकर, गुलदस्ता भेंट कर और फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि मानसी के दादा स्वर्गीय चंद्रभान सिंह एसपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके पिता टीटू बैसोया पशुपालन का कार्य करते हैं। मानसी ने अपने दादा को आदर्श मानते हुए प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं।

उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है, जिससे गांव बरौला सहित पूरे क्षेत्र और समाज में खुशी का माहौल है। मानसी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जिसमें उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मानसी के पिता टीटू बैसोया ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि वह बचपन से ही अधिकारी बनने का सपना देखती थीं और आगे की तैयारी भी जारी रखे हुए हैं। वह लखनऊ में परीक्षा देकर हाल ही में घर लौटी हैं।

ग्रामवासियों ने भी मानसी की सफलता पर गर्व जताया और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव का मान बढ़ा है। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।

इस मौके पर ओमप्रकाश गुर्जर, धर्मवीर सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, डॉ. रोहतास, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, बबलू यादव, हरेंद्र बैसोया, हरि अवाना, सुधीर ठाकुर, अरुण गौतम, अंकुर कश्यप, मनोज शर्मा, सुनील अंबावता, दीपक कुमार, नरेंद्रपाल, अतुल तिवारी, संजय दादा सहित कई क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।