ग्रेटर नोएडा,बीटा-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राहुल , मनोज तथा जाकिर के रूप में शामिल है। पुलिस ने इन्हें आशियाना गोलचक्कर, गामा-1 से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तगण एक सक्रिय गिरोह के सदस्य हैं, जिसका गैंगलीडर अंकित है। गिरोह के अन्य सदस्य राहुल, मनोज, मनीष कुमार और हर्ष उपाध्याय हैं। वहीं जाकिर चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार है।

जानकारी के अनुसार यह गिरोह रेकी कर लग्जरी वाहनों के टायर चोरी करता था। चोरी किए गए टायरों को बेचकर अभियुक्त अवैध धन अर्जित करते थे। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह द्वारा आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

 पुलिस के अनुसार पूर्व में हुई एक मुठभेड़ के दौरान अभियुकतों से लगभग 30 टायर रिम एवं चोरी किए गए टायरों को बेचकर प्राप्त धनराशि बरामद की गई थी। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बीटा-2 पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।